Tuesday, May 26, 2009

महानगर में खुलेगा दमकल विश्वविद्यालय

कोलकाता। केंद्रीय विमानन विभाग कोलकाता में देश का पहला दमकल विश्वविद्यालय खोलेगा। दमकल विश्वविद्यालय एयरपोर्ट इलाके के नारायणपुर में 25 एकड़ भूमि में स्थापित किया जायेगा। इसमें विमान दुर्घटना होने पर उससे निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई होगी। शुरुआती दौर में इसे हैदराबाद में खोलने की योजना थी। इंटरनेशनल सिविल एवियेशन आर्गनाइजेशन के अनुसार अब इसे कोलकाता में खोला जायेगा। कोलकाता क्षेत्र के डीजीएम जीवब्रत तरफदार ने कहा कि 737 विमान के अंदर जितने तार रहते हैं उससे दिल्ली शहर को सात बार घेरा जा सकता है। इस तरह के तथ्य अधिकारियों को जानने की जरूरत है। विमान में आग लगने पर उसे किस स्थान पर काटकर यात्रियों को निकाला जा सकता है। इसकी भी जानकारी होनी चाहिए। इसमें एयरपोर्ट अधिकारियों के अलावा उच्च माध्यमिक पास विद्यार्थियों को भी पढ़ने का अवसर मिलेगा।

No comments:

Post a Comment